अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सबका सम्मान, जीवन आसान थीम के तहत जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम अब सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में 12 अक्टूबर को सारण जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय सभागार में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कुल 47 रहिवासियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना। मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बताया जाता है कि आयोजित जनता दरबार में सबसे अधिक मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे। इसके अलावा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, विद्युत, नगर निगम और स्थापना शाखा से जुड़े मामले भी सामने आए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों पर संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया।
![]()













Leave a Reply