Advertisement

जेएलकेएम चास प्रखंड का पुनर्गठन एवं विस्तारीकरण को लेकर बैठक

जन अधिकारों की लड़ाई व् संगठन की मजबूती सबसे बड़ी ताकत-जिलाध्यक्ष

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चास स्थित दीपांजलि पैलेस में 8 नवंबर को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के चास प्रखंड का पुनर्गठन एवं विस्तारीकरण कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने जबकि संचालन जिला महासचिव सोमनाथ शेखर ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय, प्रमंडलीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ चास प्रखंड के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेएलकेएम केंद्र के संगठन सचिव सुनीता महतो, केंद्र की उपाध्यक्ष लखी कटर, केंद्र के प्रवक्ता डॉ जयदेव कुमार महतो, प्रमंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनपुरण महतो, बबलू मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश एवं अब्दुल मुतालिब अंसारी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार महतो ने कहा कि संगठन का पुनर्गठन एवं विस्तारीकरण केवल पदों का बदलाव नहीं, बल्कि जनहित की लड़ाई को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प है। जेएलकेएम जनता के अधिकारों, सामाजिक न्याय एवं आम जनों की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता, ईमानदारी और संघर्षशीलता से ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। आने वाले समय में मोर्चा को पंचायत एवं गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि आम जन की समस्याओं को उचित मंच पर उठाया जा सके।

जिलाध्यक्ष महतो ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि आमजनों के विश्वास को मजबूत करना है। मोर्चा आमजन के अधिकारों की लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएगा। संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहना होगा। कहा कि जब संगठन मजबूत होगा, तभी आमजनों की आवाज को प्रभावी तरीके से बुलंद किया जा सकेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को दूर कर संगठनात्मक अनुशासन एवं एकता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मोर्चा आने वाले समय में जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा संगठन की विचारधारा एवं उद्देश्यों को जन जन तक पहुंचाएगा। केंद्र के संगठन सचिव सुनीता महतो ने अपने संबोधन में संगठनात्मक विस्तार को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

केंद्र की उपाध्यक्ष लखी कटर ने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही उसकी वास्तविक ताकत है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की। केंद्र के प्रवक्ता डॉ जयदेव कुमार महतो ने कहा कि संगठन के विस्तारीकरण से जनहित के मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजनों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की दिशा में प्रयास करने की अपील की। प्रमंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मानपुरण महतो ने कहा कि संगठन के पुनर्गठन से नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन एवं एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया। बबलू मंडल ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश, अब्दुल मुतालिब अंसारी आदि ने भी संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में चास प्रखंड के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के पुनर्गठन एवं विस्तारीकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं आपसी एकजुटता को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *