Advertisement

छठ व्रतियों की सेवा में बेरमो विधायक की माता, आरजी डेवलपर द्वारा कद्दू वितरण

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरु, कद्दू -भात ग्रहण कर व्रतियों ने लिया संकल्प

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर 13 नवंबर को बोकारो जिला के हद में रिजनल अस्पताल ढोरी चौक स्थित मंदिर के समीप आरजी डेवलपर द्वारा कद्दू का वितरण किया गया।

नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो रही है। छठ पूजा के प्रथम दिन नहाय-खाय के प्रसाद में कद्दू का विशेष महत्व होता है। इसी धार्मिक परंपरा और छठ व्रतियों की सेवा एवं सहयोग की भावना को ध्यान में रखते हुए कद्दू वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छठ व्रती माताओं, बहनों एवं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कद्दू प्राप्त किया।

इस पहल के माध्यम से बेरमो विधायक कुमार जयमंगल की माता रानी सिंह की ओर से सामाजिक संस्था आर जी डेवलपर के सहयोग से आपसी सद्भाव और लोक आस्था के महापर्व के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विधायक की मां रानी सिंह तथा आर जी डेवलपर के मिंटू सिंह ने समस्त छठ व्रतियों एवं क्षेत्रवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की।

एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल मे चार दिवसीय लोक आस्था के महा पर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय की रस्म के साथ हो गई है। महापर्व के पहले दिन व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की आराधना की गई।नहाय-खाय के साथ ही छठ महापर्व को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *