Advertisement

छठ पूजा के नाम पर राजनीति बंद करें, आस्था का सम्मान हो और कानून का पालन

छठ पूजा हमारी परंपरा, अदालत के आदेश का होगा सम्मान-प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत

मुश्ताक खान/मुंबई। महानगर मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा के आयोजन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट तक पहुंचा। मिथिला छठ पूजा संघ की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने फिलहाल आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस मुद्दे पर बिहार फाऊंडेशन मुंबई के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने कहा कि छठी मैया की पूजा प्राचीन परंपरा है। मुंबई में नदियों की संख्या कम होने के कारण समुद्र तट श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। इसी वजह से मिथिला छठ पूजा संघ ने गिरगांव चौपाटी पर पूजा आयोजन की अनुमति मांगी थी।

बिहार फाऊंडेशन मुंबई के प्रवक्ता मनोज सिंह राजपूत ने कहा कि छठ पूजा का आयोजन करना हमारी इच्छा है, लेकिन अदालत के आदेश का सम्मान करना भी जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पक्ष को टकराव का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। यदि गिरगांव चौपाटी पर आयोजन की अनुमति नहीं मिलती है तो दूसरी जगह वैकल्पिक व्यवस्था कर सकता है। बिहार फाऊंडेशन पूरे देश में 24 बड़े शहरों में छठ पूजा मना रहा है और सभी जगह सहयोग मिल रहा है। इसके अलावा विदेशों में हमारे 31 भिन्न-भिन्न देशों अमेरिका, इंग्लैंड, जापान, न्यू जीलैंड यूएई, हॉन्ग कोंग, फ्रांस जर्मनी, जैसे देशों में हमारे ब्रांच है वहां भी हम छठ पूजा मना रहे हैं और हमें वहां भी सहयोग मिल रहा है।

गौरतलब है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था, नैतिकता और स्वास्थ्य की शर्तों के अधीन है। अदालत ने निगरानी समिति की अनुमति और निर्धारित प्रक्रियाओं के पालन पर भी सवाल उठाए। मुंबई जैसे बहुभाषी और बहुधार्मिक शहर में धार्मिक आयोजनों को लेकर विवाद के बजाय संवाद और सहमति का रास्ता अपनाना जरूरी है।

छठ पूजा लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है। इसलिए प्रशासन, आयोजकों और जनप्रतिनिधियों को मिलकर ऐसा समाधान निकालना चाहिए, जिससे धार्मिक भावनाओं और कानून दोनों का सम्मान बना रहे। हालांकि मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर छठ पूजा करने की अनुमति नहीं मिलने से आयोजिकों में थोड़ा निराशा का माहौल है। लेकिन अनुमति न मिलने से कुछ लोगों को राजनीतिक चमकाने का मौका मिल गया है और वह लोग बिना वजह का राजनीति कर रहे हैं, जोकि उचित नहीं है।

उन्होंने कहा मुंबई महानगरपालिका के अलावा मीरा भाईंदर महानगरपालिका, नवी मुंबई महानगरपालिका, ठाणे महानगरपालिका, कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका, वसई विरार महानगरपालिका, और वहां के स्थानीय नेताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इतना ही नहीं मुंबई के अलावा हम महाराष्ट्र के पुणे, नागपुर और नासिक जैसे शहरों में भी छठ पूजा धूमधाम से मना रहे हैं। वहां भी हमें महानगरपालिका और स्थानीय प्रशासन एवं नेताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। छठ पूजा इस पृथ्वी के प्राचीन पर्वों में से महापर्व है और इको फ्रेंडली भी है।

Tegs: #Stop playing politics in the name of Chhath Puja; respect faith and uphold the law.

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *