रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो स्टील सिटी के एलएच कॉलोनी हाई स्कूल मैदान में 10 नवंबर को आयोजित श्रीगोवर्धन पूजा महोत्सव में बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा एवं पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा शामिल हुए। आयोजन समिति की ओर से दोनों अधिकारियों का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया।
महोत्सव में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसमें बोकारो सहित विभिन्न जिलों, पूर्वांचल एवं गोरखपुर से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में अपनी ताकत, कौशल और पारंपरिक दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।
इस दौरान डीसी और एसपी अखाड़े में पहुंचे तथा पहलवानों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
दोनों अधिकारियों ने खिलाड़ियों की मेहनत, खेल भावना और पारंपरिक कुश्ती कला की सराहना की। अधिकारियों की मौजूदगी से खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति में खासा उत्साह दिखा। महोत्सव के जरिए पारंपरिक खेल संस्कृति, सामाजिक समरसता और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
![]()













Leave a Reply