Advertisement

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय करेंगे हरिहर क्षेत्र साहित्य उत्सव का उद्घाटन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युग में साहित्य की दिशा पर होगी मंथन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। आगामी 25 अक्टूबर को सारण जिला के हद में सोनपुर में हरिहर क्षेत्र साहित्य उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। उत्सव का उद्घाटन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय करेंगे।

उक्त जानकारी हरिहर क्षेत्रीय चेतना मंच के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से उनकी बातचीत हुई है और वे निर्धारित तिथि 25 अक्टूबर को प्रातः 10:45 बजे कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
मंच अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि यह साहित्य उत्सव दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र में उद्घाटन एवं व्याख्यान सत्र के मुख्य अतिथि देश के जाने-माने साहित्यकार डॉ संजय पंकज होंगे, जबकि विशिष्ट वक्ता के रूप में डॉ रणवीर कुमार राजन उपस्थित रहेंगे। द्वितीय सत्र में काव्य सत्र के मुख्य अतिथि तमिलनाडु हिंदी साहित्य सम्मेलन के महासचिव एवं प्रसिद्ध गीतकार डॉ ईश्वर करुण होंगे।

इस सत्र के विशिष्ट अतिथियों में गीतकार भगवती प्रसाद द्विवेदी, डॉ विद्या चौधरी, राहुल शिवाय सहित कई अन्य साहित्यकार शामिल हैं। काव्य सत्र का संचालन डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक एवं मशहूर गजलकार डॉ पंकज कर्ण करेंगे। कहा कि काव्य सत्र में 20 से अधिक कवि काव्यपाठ करेंगे।

आयोजकों ने बताया कि साहित्य उत्सव का मुख्य उद्देश्य सारण जिला के आसपास के जिलों के प्रमुख कवियों को एक मंच पर लाना और उनकी रचनाओं का सम्मान करना है। यह सत्र एक प्रकार की कार्यशाला के रूप में होगा, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस दौर में साहित्य और समाज की अगली दिशा तय करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *