प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र के अंगवाली उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत की सभी ग्यारह बूथों में बीते 10 अक्टूबर को बूथ स्तरीय मेगा हेल्प-डेस्क कैंप का आयोजन किया गया। आयोजित कैंप में संबंधित बीएलओ द्वारा अंगवाली उत्तरी के सात और अंगवाली दक्षिणी के तीन यानि कुल दस लंबित अनमेपिंग मामले निपटाये गए। त्रुटिरहित बनाने के लिए बीएलओ एप्प में डाला गया।
जानकारी के अनुसार राजकीय मध्य विद्यालय अंगवाली स्थित मतदान केंद्र में बीएलओ अनीता देवी, पिंकी देवी, मेनका देवी, ऊषा देवी, शकीला खातून के साथ मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, प्रखंड प्रवेक्षक प्रेम कुमार दास, शिक्षक रूपेश कुमार महतो, यमुना कपरदार, शिवचरण कपरदार सहित कई मतदाता उपस्थित थे। बताया गया कि पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 55 बूथ हैं, जहां मेगा हेल्प-डेस्क कैंप लगाये गए थे। सभी दस पंचायतों में पर्यवेक्षक बतौर प्रखंड कार्यालय से प्रतिनियुक्त किया गया, जो बीएलओ को सहायता कर रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) संतोष कुमार महतो ने विभिन्न पंचायतों में मेगा कैंपों का निरीक्षण किया।
![]()













Leave a Reply