रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड स्थित वन सभागार में आजसू पार्टी की जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक 24 नवंबर को आयोजित किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, गिरिडीह सांसद सीपी चौधरी, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता कुमारी, केंद्रीय सदस्य सुरजन कपरदार और काशीनाथ सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता के प्रति उसकी जवाबदेही होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसमस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएं और संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाएं। सांसद ने कहा कि आजसू हमेशा से आमजनों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनविश्वास के बल पर पार्टी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है और क्षेत्र के विकास व जनहित के मुद्दों पर लगातार आवाज बुलंद करती रहेगी।

पूर्व विधायक ने कहा कि जिला के हद में पेटरवार और गोमिया सहित पूरे क्षेत्र की आमजनों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनता के बीच जाना होगा और उनकी आवाज बनना होगा। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को जनसेवा की भावना के साथ काम करना होगा और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं को मजबूती से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है और आजसू कार्यकर्ताओं की सक्रियता से पार्टी और अधिक मजबूत होगी। केंद्रीय सदस्य ने कहा कि जिला कार्यसमिति की बैठक से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। कहा कि आजसू पार्टी जमीनी स्तर पर जन मुद्दों को लेकर हमेशा सक्रिय रही है। संगठन को और अधिक धारदार बनाने के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक समन्वय व सक्रियता बढ़ाना जरूरी है, ताकि हर जरूरतमंद तक पार्टी की आवाज और सहयोग पहुंच सके।
जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित आजसू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
![]()













Leave a Reply