रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार वन प्रक्षेत्र के अंतर्गत सियार के हमले में जान गंवाने वाले चार मृतकों के आश्रितों और घायलों को बहुत जल्द गोमिया विधायक सह राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के हाथों मुआवजा दिया जाएगा।
उक्त मामले को लेकर वन बचाव समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो ने 24 नवंबर को कहा कि मुआवजे से जुड़ी सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही पीड़ितों तथा मृतको के आश्रितो को मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि पीड़ित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए समिति लगातार प्रयासरत रही है।
![]()













Leave a Reply