Advertisement

बजरंगबली मंदिर खैराचातर में धूमधाम से संपन्न साप्ताहिक भंडारा एवं प्रसाद वितरण

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के ​खैराचातर स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में साप्ताहिक महाभंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन 24 नवंबर को बड़े ही धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में किया गया।

इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन के पश्चात विशाल भंडारे की शुरुआत की गयी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने कतारबद्ध होकर बजरंगबली का महाप्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और समाजसेवियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रसाद वितरण व्यवस्था में मुख्य रूप से सहयोग कर रहे अनीश कुमार जायसवाल और छोटू जायसवाल ने पूरे उत्साह के साथ श्रद्धालुओं की सेवा की।

​इस अवसर पर अनीश कुमार जायसवाल ने कहा कि बजरंगबली की कृपा से हर सप्ताह होने वाला यह भंडारा आपसी भाईचारे और सेवा भाव का प्रतीक है। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी उद्देश्य से हम सभी मिलकर यह पुनीत कार्य करते हैं। कार्यक्रम में सक्रिय योगदान देने वाले छोटू जायसवाल ने कहा कि मंदिर परिसर में इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भक्ति का माहौल बनता है। सभी ग्रामवासियों और भक्तों के सहयोग से प्रसाद वितरण सफल हो पाता है, जो हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। बताया जाता है कि ​देर शाम तक चले इस भंडारे में क्षेत्र के गणमान्य जनों सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

​

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *