एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के आईएल दुर्गा मंडप में काली पूजा के अवसर पर 10 नवंबर को भोग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोग वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र के समाजसेवी एवं सूबे के पूर्व मंत्री दिवंगत माधवलाल सिंह के परिजन सूरज लाल सिंह उर्फ बबलू सिंह, जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह सहित गोमिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टीलू पांडेय, काली पूजा समिति के तमाम पदाधिकारी व् सदस्यगण शामिल थे।
जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड आईएल दुर्गा मंडप के समीप काली पूजा के अवसर पर आयोजित महाभंडारा के अवसर पर सूरज लाल ने मां काली के दरबार में पहुंचकर माता रानी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मां काली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। रंग-बिरंगी सजावट से पूरा मंदिर परिसर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच भोग एवं महाप्रसाद खिचड़ी वितरण किया गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में स्थानीय रहिवासियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रद्धालुओं की सेवा और भोग वितरण में काली पूजा समिति की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर समाजसेवी सूरजलाल सिंह ने मां काली की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की उन्नति, विकास और सामाजिक खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि मां काली की कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। गोमिया विधानसभा सहित पूरे बोकारो जिले में शांति, समृद्धि और खुशहाली कायम रहे तथा हर परिवार के जीवन में सुख एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
उन्होंने आयोजन से जुड़े समिति सदस्यों एवं श्रद्धालुओं की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक कार्यक्रमों में सामूहिक सहभागिता समाज को जोड़ने का काम करती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेवा, सहयोग और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। मां काली सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और एकता बनी रहे तथा गोमिया विधानसभा निरंतर विकास और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़े।
मौके पर आईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल, सीओ आफ़ताब आलम, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, समाजसेवी सूरज लाल सिंह, कांग्रेसी नेता पंकज पांडेय उर्फ टीलू पांडेय, मुख्य पुजारी पं. गिरीश दत्त त्रिपाठी, काली पूजा समिति अध्यक्ष बालेश्वर ठाकुर, सचिव उपेंद्र गुप्ता, संजय साहु, राजेश, विनोद साह, अभिषेक शर्मा, शशि सिंह, कमलकांत झा, उमेश सिंह, गोलू, गौतम साह, करण सिंह, बीणा करमाली, अरुण यादव, आशीष सिंह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply