सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी से पश्चिम सिंहभूम जिला के चाईबासा के जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। विधान सभा चुनाव का नामांकन पत्र उन्होंने 19 अक्टूबर को अनुमंडल कार्यालय जगन्नाथपुर में एसडीओ के समक्ष प्रत्यासी सह जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सूरेन ने नामांकन पर्चा प्राप्त की। जिससे उनके समर्थकों में हर्ष देखा जा रहा है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा से संभावित प्रत्यासी लक्ष्मी सूरेन ने कहा कि वर्तमान में जन समस्याओं के निराकरण एवं पीड़ितों का हक दिलाने के लिए वे चुनाव लड़ रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किरीबुरु, मेघाहातुबुरु, गुवा नोवामुंडी, बड़ाजामदा में हजारों बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति दिलाने के लिए उनका संघर्ष शुरू से ही जारी रहा है।
उनका मानना है कि झामुमो पार्टी विस्थापन की समस्या के साथ-साथ पुनर्वास की समस्या को हल कर नियुक्ति दिलाई है। क्षेत्र के मजदूरो की समस्याओं के निराकरण व हल करने को लेकर उनके पार्टी की ओर से प्रतिनिधित्व बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि झामुमों पार्टी की सरकार ही वर्तमान में सही सरकार है, जिसे राज्य की जनता द्वारा प्रसन्द की जा रही है।

मौके पर जिप अध्यक्ष समर्थकों में रिमु बहादुर, हरी मोहन पूर्ति, प्रेम गुप्ता, मैरम जेराई, राज कुमार बानरा, गगन पूर्ति, अहमद अंसारी, बबलू मांझी, मो. जाफर, सारीक रजा, मुधुसूदन नायक, महताब आलम, बिछेन्द्र नायक, ललित बोबोंगा, मनवीर देव सुरेन, शंकर चतौंबा, बृंदा गोप, सोहेल अहमद, किशोर दोराईनुरू, सेलाई पूर्ति, कमल बोबोंगा एवं चमरा जोजो खास तौर से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply