Advertisement

सात दिवसीय गणेश चतुर्थी मेले का जिप अध्यक्ष ने किया उद्घघाटन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी संग्रामसाई मैदान में 20 सितंबर को जिला परिषद अध्यक्ष ने सात दिवसीय मेले का उद्घाटन पूरे विधिवत फीता काटकर किया।

सात दिवसीय उक्त मेले का उद्घाटन से पूर्व जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने गणपति बप्पा का पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर की। इस मेले में बच्चों के कई लुभावने मनोरंजन झूले लगाए गए हैं। साथ ही महिलाओं को आकर्षित करने के लिए घरेलू उत्पादों के साथ साथ बड़ों के लिए भी सामानों की बिक्री की जाएगी।

इस दौरान इस उद्घाटन समारोह में जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, 20 सूत्री सदस्य सन्यासी राम, जेएमएम जिला उपाध्यक्ष एमडी फिरोज, नोवामुंडी डूकासाई समाजसेवी व् कोर कमिटी के सहायक सचिव नौशाद अख्तर, समर्थक कार्यकर्ता सुभाष राय, रितेश सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *