Advertisement

सीएम से मिला युवा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, की रोजगार तथा बेहतर शिक्षा की मांग

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर उन्हें नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दी। नेतृत्व रोहित सिन्हा कर रहे थे।

युवा कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान मांग की कि झारखंड के युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराए। जिससे राज्य के युवाओं को अन्य प्रदेशों में नहीं जाना पड़े। इसके साथ ही युवाओं को राज्य में शिक्षा ग्रहण करने में खर्च भी कम आएगा। नेताओं ने सभी क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे जनहित व विकास कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के रोहित सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री सोरेन की सोंच का ही परिणाम है कि आज लाखों महिलाओं को मईया योजना का लाभ मिल रहा है। जिससे महिलाओं में मुख्यमंत्री और सरकार के प्रति उत्साह है।
प्रतिनिधिमंडल में रोहित सिन्हा के अलावा सौरभ अग्रवाल, कुलदीप कुमार रवि, गौरव सिंह, नूर मोहम्मद सहित अन्य शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *