विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में वैक्सीन लेने के लिए युवा उत्साहित होकर आगे आ रहे हैं। 18 प्लस के लगभग 300 लोगों को अबतक वैक्सीन का टीका लग चुका है। वैश्विक महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण लोग भयभीत हैं। इस बीमारी के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार इस महामारी से लोगों को बचाने के लिए सरकार (Government) द्वारा 14 मई से चलाए जा रहे 18 प्लस से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन का लाभ उठाते हुए, गोमियां में नवयुवक एवं युवतियां अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वैक्सीन लगवा रहे हैं, ताकि इस महामारी से बचा जा सके।
वैक्सीनेशन अभियान में स्वास्थ्य केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर मो तौफीक, शशांक कुमार एवं नर्स। टीकाकरण केंद्र में आने वाले सभी लोगों को नर्सों द्वारा सामान्य तरीके से टीका लगाया जा रहा है। नर्स नीरा देवी, कुमकुम,रेखा, निंदिया किडो इस सेवा कार्य में लगी हुई है। हॉस्पिटल कर्मचारियों के अनुसार अब तक 18 प्लस के 300 लोगों का वैक्सीन लग चुका है। प्रत्येक दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोमियां में एक सौ वैक्सीनेशन का लक्ष्य है।
![]()












Leave a Reply