Advertisement

करगली मैदान में आज योगी आदित्यनाथ की जनसभा-रविंद्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के करगली मैदान में 14 नवंबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनावी सभा की जायेगी। उक्त जानकारी 13 नवंबर को एनडीए के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुमार पांडेय ने दी।

एनडीए के भाजपा प्रत्याशी पांडेय ने कहा कि आगामी 14 नवंबर की सुबह 12 बजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा विनोद बिहारी महतो करगली फुटबॉल मैदान में होना सुनिश्चित हुआ है। इसको लेकर उन्होंने सभा स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बेरमो वासियों के लिए काफी गर्व की बात है कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन बेरमो के पावन धरती पर होने वाली है।

उन्होंने बेरमो विधान सभा क्षेत्र के लाखों मतदाताओं से उक्त सभा मे शामिल होकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, भाई प्रमोद सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह, रितेश तिवारी, अनिल गुप्ता, दिनेश सिंह, मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *