Advertisement

के बी कॉलेज में योग, मनन, जुंबा एरोबिक्स डांस व् फिट इंडिया वीक का समापन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में जारंगडीह स्थित के. बी. कॉलेज बेरमो में योग, मनन, जुंबा एरोबिक्स डांस कर फिट इंडिया वीक का समापन किया गया।
जानकारी के अनुसार फिट इंडिया वीक के चौथे दिन 18 दिसंबर को योग, मनन और जुंबा डांस का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य लक्ष्मी नारायण की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक के रूप रमेश कुमार पासवान शामिल थे।

इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ने कहा कि योग व मनन एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जहां शरीर, मन और आत्मा जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि योग व मनन हमें सकारात्मक, आशावादी और खुशमिजाज बनाता है, जो फिटनेस के लिए आवश्यक है। प्रोफेसर इंचार्ज गोपाल प्रजापति ने कहा कि योग व मनन के माध्यम से शारीरिक व मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है।

इससे शरीर के रसायन व हार्मोंस पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डॉ अरुण कुमार रॉय महतो ने कहा कि योग व मनन द्वारा शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है, जो हमारे जीवन की नींव है। डॉ साजन भारती ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में फिटनेस का राज योग व मनन है।

फिट इंडिया के नोडल पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि फिटनेस आधारित फिट इंडिया वीक चार दिनों तक विभिन्न गतिविधियां आधारित की गई, जिसमे कॉलेज के सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि जीवन की सार्थकता व सफलता की प्राप्ति तभी संभव है जब हम शारीरिक रूप से स्वस्थ, सबल और सक्षम रहें। यहां उपस्थित एनएसएस स्वयं सेवको ने कहा कि जुंबा डांस एक एरोबिक्स डांस फॉर्म है, जो फिट रहने में मदद करता है। यहां तेज म्यूजिक के साथ डांस करते हैं। इससे कैलोरी और फैट बर्न में मदद मिलती है। कहा गया कि वर्तमान समय में फिटनेस आधारित योग, मनन और जुंबा एरोबिक्स डांस के माध्यम से फिटनेस पर ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, छात्र छात्राओं, एनएसएस के स्वयं सेवकों ने चार दिवसीय फिट इंडिया वीक के छठे संस्करण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा डॉ साजन भारती, डॉ अरुण रंजन, डॉ सुशांत बैरा, प्रोफेसर विपुल कुमार पांडेय, डॉ नीला पूर्णीमा तिर्की, डॉ शशि कुमार, डॉ अरुण रंजन, प्रो. पी पी कुशवाहा, प्रो. संजय कुमार दास, कार्यालय कर्मी रविंद्र कुमार दास, सदन राम, रवि कुमार यादविंदू, मो. साजिद, नंदलाल राम, हरीश नाग, दीपक कुमार राय, बालेश्वर यादव, शिव चन्द्र झा, काजल, करिश्मा, संजय, संतोष राम, भगन घासी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *