Advertisement

छाता चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट छाता चौक पर झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा की जयंती मनायी गयी। यहां धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा, आदि।

कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद्र नारायण पासवान, मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार, समाजसेवी सुभाष कटरियार, सतीश कुमार, नारायण वर्मा, मुकेश कुमार, जय प्रकाश झा आदि ने माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ अर्पित किया।

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के मौके पर झारखंड वासियो तथा बेरमो वासियो से अपील है कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शो के अन्तर्गत अबुआ राज हमारा और उलगुलान की जो उनके द्वारा दिए गए सिद्धांत को अपनाएं और बेहतर समाज बनाने का प्रयास करें।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने बताया कि हमें भी बिरसा मुंडा के आदर्शों का पालन कर उनके बताए हुए रास्तों पर चलना है। साथ हीं झारखंड को विकसित करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *