Advertisement

कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर ढ़ोरी मे कार्यशाला का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल मुख्यालय रांची के निर्देशानुसार 21 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में ढ़ोरी जीएम कॉलोनी स्थित आफिसर्स क्लब में कार्य स्थल पर यौन शोषण/उत्पीड़न की रोकथाम हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिंहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यशालाओं से क्षेत्र की महिला कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ेगी एवं अपने अधिकारों के प्रति सचेत होंगी। उन्होंने कार्यस्थल पर महिला अधिकारों के पालन का समर्थन किया।

इस अवसर पर एसओपी माला कुमारी, महिला चिकित्सक डॉ श्वेता शरण, डॉ रुखसाना तबस्सुम तथा सहायक कार्मिक प्रबंधक शालनी यादव ने यौन शोषण उत्पीड़न की रोकथाम हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आतंरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की भूमिका, जिम्मेदार और प्रकिया के बारे मे भी बताया। साथ ही साथ पॉश एक्ट 2013 के बारे में सबको अवगत करवाया। इस विषय के सभी बिन्दुओं पर चर्चा की।

कार्यक्रम का संचालन एसओपी कुमारी माला द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहायक कार्मिक प्रबंधक तौकीर आलम सहित अरुण कुमार, सुजाता देवी, विभा सिंह, ज्योति कुमारी सहित काफी संख्या में महिलाए शामिल हुए। कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित गणमान्य महिलाओं द्वारा क्षेत्र के महाप्रबंधक को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *