रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। द आर्ट ऑफ़ लिविंग ऑर्गनाइज़ेशन की ओर से बोकारो की प्रतिष्ठित गैर सरकारी संस्था सहयोगिनी को अनसंग हीरोज़ अवार्ड्स से नवाजा गया। इसे लेकर 26 अप्रैल को हजारीबाग के शंभू हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में सहयोगिनी संस्था को सम्मानित किया गया।
जानकारी देते हुए सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि यह खास पहल द आर्ट ऑफ़ लिविंग ऑर्गनाइज़ेशन की 45 साल की सेवा और गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के प्रेरणा देने वाले जीवन के 70वें साल का जश्न मनाते हुए दिया गया। इस संबंध में सहयोगिनी बोकारो की सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि सभी समुदायों में मानवीय मूल्यों और नि:स्वार्थ सेवा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। यह अवार्ड प्रोग्राम द आर्ट ऑफ़ लिविंग द्वारा शुरू किया गया और गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर द्वारा आशीर्वादित उन सभी को सम्मानित करता है जो इन आदर्शों को अपनाते हैं।
ज्ञात हो कि समारोह में आर्ट ऑफ़ लिविंग अनसंग हीरोज़ अवॉर्ड के लिए पैनल द्वारा नामित संस्थाओं से सहयोगिनी को चुना गया है। यह सम्मान उन विशिष्ट जनों को दिया जाता है जिनकी असाधारण काबिलियत, शांत लगन और बदलाव लाने वाले योगदान ने ज़िंदगी और समुदायों को बेहतर बनाया है, जिन्हें अक्सर उनके करीबी के अलावा कोई पहचान नहीं देता।

सम्मान शहर के समाजसेवी मनोज गुप्ता, नवेंदु शंकर जयपुरिया, रविंद्र कुमार के हाथों सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर तथा निदेशक गौतम सागर को प्रदान किया गया। इस दौरान कम्युनिटी लीडर, जाने-माने हस्ती और बदलाव लाने वाले सैकड़ो गणमान्य उपस्थित थे। इस सम्मान पर सहयोगिनी से जुड़े सुचित्रा सिंह, कुमारी किरण, विनीता देवी, अभय सिंह, रवि कुमार, सूर्यमणि देवी, मंजू देवी ने खुशी जाहिर की है।
![]()













Leave a Reply