रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 26 अप्रैल को दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गयी, जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य बम शंकर सिंह ने की। विद्यालय पहुंचे बच्चों के सभी दादा-दादी और नाना-नानी का पारंपरिक रूप से पैर धोकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया, जिससे भावनात्मक माहौल बन गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैनामोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने बोकारो जिले में मैट्रिक परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र रामस्वरूप महतो को मोमेंटो देकर सम्मानित किया, साथ ही उनके माता-पिता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिशु विद्या मंदिर में बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा मिलती है और बुजुर्गों का आशीर्वाद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में धन्यवाद ज्ञापन भूदेव पंडित ने किया।
![]()













Leave a Reply