Advertisement

झालबरदा में डीसी का औचक निरीक्षण, पीडीएस व्यवस्था पर कसा शिकंजा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी प्रखंड के झालबरदा में जिला उपायुक्त (डीसी) अजय नाथ झा ने 26 अप्रैल को पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाद्यान्न के आवंटन, उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की।

बताया जाता है कि निरीक्षण के दौरान डीसी ने मौके पर मौजूद कार्डधारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अभिलेख व पंजी नियमित रूप से अद्यतन रखे जाएं, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न रहे। मौके पर डीसी ने कहा कि जन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र लाभुकों तक समय पर और सही मात्रा में खाद्यान्न पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *