Advertisement

बोकारो थर्मल प्लांट में निवारक सतर्कता विषय पर कार्यशाला का आयोजन

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निःह्म (डीवीसी) बोकारो थर्मल प्लांट में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत 23 अक्टूबर को डीवीसी अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया‌। जिसमें विभिन्न विभागों से कुल 12 अधिशासी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए।

उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन डीवीसी बीटीपीएस के परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डीवीसी के अधिकारियों को संगठन की नीति, शासन, आचरण, नियम व् सतर्कता विभाग के विभिन्न कार्यकलापों के बारे में जागरूकता के साथ प्रसार प्रचार करना था।

इस अवसर पर प्रबंधक सतर्कता तारीक सईद ने संबंधित विषय पर प्रतिभागियों को प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उपरोक्त कार्यक्रम में डीवीसी के एम वन से एम फोर लेवल के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिसमें अमर देव प्रमाणिक, पिंटू कुमार, तनीषा सीलवी, विवेक गुप्ता, वरुण कुंडू, रतनदीप प्रमाणिक, स्टीफन राजन, हरिशंकर माझी, मनोज कुमार, कुमरदीप मुखोपाध्याय, अशोक कुमार चौबे, अविनाश कुमार सिन्हा आदि शामिल थे। कार्यक्रम में सतर्कता विभाग के कैफी एवं शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *