Advertisement

महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का बोकारो में स्वागत

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने ट्रॉफी का किया अनावरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला परिषद सभागार में 17 अक्टूबर को एशियाई हॉकी ट्रॉफी का अनावरण एवं प्रदर्शनी किया गया। ट्रॉफी का अनावरण बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने संयुक्त रूप से किया।

ज्ञात हो कि, झारखंड की राजधानी रांची में पहली बार महिला एशियाई हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा हैं। उक्त आयोजन रांची में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा।

प्रतियोगिता में भारत के अलावा जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया एवं थाईलैंड के महिला खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। इस संदर्भ में हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार एशिया ट्रॉफी का टूर कार्यक्रम राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अक्टूबर को बोकारो में उक्त प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल भारती, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार कनिष्क, जिला खेल पदाधिकारी हेमलता, विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष, सचिव, हॉकी खिलाड़ी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *