Advertisement

पाइप मरम्मत नहीं होने से दूसरे दिन भी डीवीसी कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन के समीप मुख्य सड़क के नीचे बीते 16 नवंबर को पानी का पाइप फट गया। जिसे दूसरे दिन भी नहीं बनाया जा सका।

जानकारी के अनुसार डीवीसी कॉलोनियों में पेयजला पूर्ति दूसरे दिन 17 नवंबर को भी बाधित रही। वही फटने से क्षतिग्रस्त हुए पाइप का मरम्मती कार्य शुरू किया गया है जो दूसरे दिन भी जारी है। साथ ही पानी बर्बाद न हो इसलिए प्लांट के अन्दर से क्षतिग्रस्त पाइप से होने वाली पानी का सप्लाई बंद कर दिया गया है।

डीवीसी असैनिक विभाग के अधीक्षण अभियंता राहुल उरांव के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त पाइप का मरम्मती कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क के काफी नीचे पानी का क्षतिग्रस्त पाइप होने के कारण मरम्मती कार्य में देरी हो रही है। जेसीबी मशीन से क्षतिग्रस्त पाइप को निकाला जा रहा है। कहा कि मरम्मती कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है, संभवतः 18 नवंबर सुबह तक मरम्मत कार्य पूरा हो जाने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि यहां पाइप क्षतिग्रस्त होने से जीएमटी कॉलोनी, एफएम कॉलोनी, केंद्रीय मार्केट कॉलोनी सहित कई कॉलोनियों में पेय जलापूर्ति बाधित हो गई है जिन्हें 17 नवंबर को भी टैंकर के माध्यम से कॉलोनीवासियों को डीवीसी द्वारा पहुंचाया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *