राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के बोकारो थर्मल प्लांट स्थित कैटिंन में 16 नवंबर को श्रमिकों के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बेरमो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं बीटीआरओ मिथलेश पांडेय उपस्थित रहें। यहां आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने श्रमिकों को मतदान की अहमयित को विस्तार समझाते हुए सभी से अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने की अपील की।

उन्होनें बताया कि मतदान करने के लिये सरकारी कर्मियों को सवैतनिक छुट्टी का भी प्रावधान हैं। इसके बाद उन्होनें सभी श्रमिकों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाया। कार्यक्रम के आयोजन में मानव संसाधन विभाग के प्रबंधक सुनिल कुमार, रोहित कुमार, सहायक प्रबंधक अनुराग सिन्हा इत्यादि का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के शाहिद इकराम ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मी सैकड़ों की संख्या में उपिस्थत रहे।
![]()













Leave a Reply