Advertisement

बेरमो कोयलांचल में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। वास्तुकला निर्माण एवं सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा बीते 17 सितंबर को बेरमो कोयलांचल क्षेत्र के विभिन्न कोलियरी, थर्मल पावर प्लांट, लेथ मशीन, इलेक्ट्रिकल वर्क सोप, गैराज, ऑटो स्टैंड, टेंपो स्टैंड, कार स्टैंड के अलावे आरकेटी, बीकेबी, दिव्या खेमका, एसईपी ट्रांसपोर्ट कंपनी आदि में धूमधाम से मनाया गया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के करगली वाशरी व कल्याणी परियोजना में भव्य पूजा पंडाल निर्माण कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। साथ हीं क्षेत्र वासियों का कुशल मंगल की कामना की गई। वही छोटे-बड़े वाहन मालिकों ने अपने अपने घरों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर पूजा पंडालो में पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह, भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह, ढ़ोरी जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, बीएंडके जीएम एम के राव व् कथारा जीएम दिनेश कुमार गुप्ता आदि ने विभिन्न जगहो मे घूम घूम कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *