Advertisement

मुंशी हत्याकांड मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम

मेरे भाई की हत्या हुई है, एफआईआर दर्ज कर हत्यारे की हो गिरफ्तारी-मृतक की बहन

मामले की जांच कर कार्रवाई व् मृतक के परिजन को मुआवजा मिले-सुरेंद्र

प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। अमित एजेंसी के मुंशी अभय पासवान की मौत के खिलाफ मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज करने, हत्यारे को गिरफ्तार करने, मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ 22 सितंबर को ग्रामीणों ने संबंधित एजेंसी के पास ही मुख्य मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

उक्त सड़क जाम में भाकपा माले समेत कई दलों के कार्यकर्ता शामिल रहे। मौके पर कई थानों की पुलिस अनहोनी से निबटने को लेकर तैनात थी। इस अवसर पर जाम स्थल पर मृतक की बहन ने कहा कि मेरे भाई की मौत नहीं हत्या की गई है। उन्होंने एफआईआर दर्ज कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई ने कहा कि मेरे भाई को किडनेप कर नौगछिया में ले जाकर हत्या कर दिया गया।

इधर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कथित हत्याकांड की उच्च स्तरीय जांच कराने, मृतक के परिजनों को 10 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है।
विदित हो कि समस्तीपुर जिला के हद में मोरबा प्रखंड के रजवाड़ा निवासी रामजी पासवान के पुत्र अभय कुमार पासवान ताजपुर के अमित एजेंसी में मुंशी के रूप में कई वर्षों से कार्यरत थे।

बीते 18 सितंबर की रात्रि एजेंसी बंद करने के बाद वे गायब हो गये थे। दूसरे दिन 19 सितंबर को वे नौगछिया में बेहोश पाये गये। पुलिस ईलाज के लिए अस्पताल ले गई जहाँ उनकी मृत्यु हो गई। इसे लेकर बीते 21 सितंबर की देर शाम मृतक का शव सीधे एजेंसी पर लाकर परिजनों ने रख दिया। बड़ी संख्या में महिला- पुरूष 22 सितंबर की दोपहर तक एजेंसी का घेराव एवं सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की।

इस अवसर पर लोजपा के अभय कुमार सिंह, भाजपा के अनिकेत अंशु, भाकपा के रामप्रीत पासवान, राजद के अशोक कुमार, विनोद राय, संजय राय, राहुल राय आदि के पहल पर जाम समाप्त करवाया गया। तत्पश्चात मृतक का शव ग्रामीणों ने उठाकर अंतिम संस्कार के लिए मृतक के गाँव ले गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *