Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कुर्रा में मनाया गया विजया राजे सिंधिया की जयंती

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र के कुर्रा मंडल में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 12 अक्टूबर को विजया राजे सिंधिया की जयंती मनाया गया। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

भाजपा महिला मोर्चा बोकारो जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी की अध्यक्षता में ग्वालियर की दिवंगत महारानी राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती सह संगोष्ठी कार्यक्रम में राजमाता के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसमे महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी उपस्थित हुई।

इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी ने कहा कि दिवंगत राजमाता ग्वालियर राजघराने की केवल महारानी हीं नहीं बल्कि वे महिला सशक्तिकरण के प्रखर समर्थक रही है। यही कारण है कि वे आजीवन वहां की आमजनों के लिए प्रिय रही है।

उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को राजमाता के त्याग, तपस्या और बलिदान से सीख लेने की आवश्यकता है, जिन्होंने आम जनों की भलाई के लिए राजगद्दी का त्याग कर आम जनों की भलाई में अपना जीवन बिता दी।

इस अवसर पर बोकारो नगर मंडल अध्यक्षा ममता गोस्वामी, बबीता देवी, संगीता देवी, प्रीति देवी, अनीता सिंह, मंजू सिंह, आशा देवी, मधु कुमारी, सुनीता देवी, पिंकी देवी, उषा देवी, माला देवी, नमिता देवी संध्यावती देवी, आशा देवी, नमिता देवी, पिंकी देवी, जोशना देवी, काजल देवी, रामू बाउरी, मदन बाउरी, सुनील बाउरी सहित दर्जनों भाजपा समर्थक उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *