Advertisement

कर्नाटक में कांग्रेस की नहीं जनता की जीत-विजय

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। कर्नाटक की जीत कांग्रेस की जीत नहीं कर्नाटक की जनता की जीत है। कर्नाटक की जनता ने संपूर्ण भारत को एक संदेश दिया है कि अब देश में आस्था और धर्म के नाम पर मुद्दा विहीन राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को 2024 में उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

उपरोक्त बातें झारखंडी सूचना अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने 13 मई को कही।

कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की विजय होने पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने ऐसे विषम परिस्थिति में संपूर्ण भारत को एक संदेश देने का काम किया कि मुद्दा विहीन राजनीति करने वाले लोग धर्म की राजनीति करने वाले पार्टियों को अब सबक सिखाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब 2024 के चुनाव में धर्म की राजनीति तथा मुद्दा विहीन राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर रखने के लिए भारत की जनता संकल्प ले चुकी है।

नायक ने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने के लिए अब खिड़की तो खिड़की दरवाजा भी बंद करने का काम भारत की जनता करेगी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश में मुद्दा विहीन राजनीति, धर्म और आस्था की राजनीति अब नहीं चलने वाली है। देश की जनता जाग चुकी है और इसकी राजनीति करने वाले लोगों को भारत की जनता 2024 में सबक सिखाने का काम करेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *