धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। गणतंत्र दिवस केअवसर पर इस वर्ष 26 जनवरी को मोटरसाइकिल पर परेड के दौरान करतब दिखाने वाली भारत भूमि की वीर बेटियों का 10 सितंबर को विष्णुगढ़ की पावन भूमि पर आगमन के दौरान तमाम विष्णुगढ़वासी एक सूत्र में बंधकर भारत माता की जय, वन्दे मातरम के उदघोष कर तमाम वीरांगनाओं का भव्य स्वागत किया।
बताया जाता है कि इन वीरांगनाओं का काफिला देश के उत्तर पूर्वी राज्य मेघालय के शिलांग से चलते हुए 10 सितंबर को करीब 3:30 बजे विष्णुगढ़ पहुँचा। उनके स्वागत में सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता, आमजन, महिलाऐं, स्कूली बच्चे एवं बच्चियाँ कतारबद्ध होकर तिरँगे को अपने हाथों में लिए वीरांगनाओं के स्वागत के लिए पलक-पावड़े बिछाए इंतजार करते दिखाई पड़े।
जानकारी के अनुसार वीरांगनाओं के आगमन पर सबके चेहरे पर चमक दौड़ गई। सभी ने उनका हाथ जोड़कर अभिवादन किया।वीरांगनाओं ने भी सभी के अभिवादन स्वीकार करते हुए हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, कोषाध्यक्ष हिरामन महतो, जदयू ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ राय, विष्णुगढ़ जेएमएम सचिव संजय प्रजापति, आदि।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा अंजू देवी, सीमा डिम्पल, नगर मंत्री राजेश सोनी, मीडिया प्रभारी जीवन सोनी, मनीष आनन्द, कन्हाई यादव, सुखदेव मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply