Advertisement

सर्वोत्तम कार्य के लिए सोनपुर मंडल के विभिन्न विभागों को मिला दक्षता शील्ड

सोनपुर मंडल को कुल 8 श्रेणियों में क्षेत्रीय रेल दक्षता शील्ड प्राप्त

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। वैशाली रेल प्रेक्षागृह, हाजीपुर में 25 दिसंबर को आयोजित समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

समारोह का उद्घाटन महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक तरूण प्रकाश, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी बी.के.सिंह सहित मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित थे। इस अवसर पर सोनपुर मंडल के उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए मंडल को कुल 8 श्रेणियों में क्षेत्रीय रेल दक्षता शील्ड प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार सोनपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग को टिकट चेकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोत्तम टिकट चेकिंग दक्षता शील्ड तथा अन्य श्रोतों से राजस्व अर्जित करने के लिए गैर किराया राजस्व दक्षता शील्ड प्रदान किया गया।

इसके साथ ही सोनपुर मंडल को राजभाषा अंतर मंडलीय दक्षता शील्ड, सर्वोत्तम ट्रेन सेट शेड शील्ड, टीआरडी शील्ड, बिल रिकवरी शील्ड, लेवल क्रॉसिंग, आरओबी, आरयूबी सेफ्टी वर्क्स शील्ड तथा जन शिकायत (रेल मदद) निवारण शील्ड भी प्रदान किये गये। सोनपुर मंडल की तरफ से उक्त शील्ड मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद के साथ संबंधित शाखा अधिकारियों ने संयुक्त रूप से ग्रहण किया।

आयोजित समारोह में महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा वर्ष 2022-23 में विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के लिये कुल 110 अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए विभागों, मण्डलों के मध्य दक्षता एवं सर्वांगीण दक्षता शील्ड भी प्रदान किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *