रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर में 27 अप्रैल को माँ तारा वाटर सप्लायर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमरदीप महाराज, मुखिया राजेंद्र महतो, पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत पांडेय, उप प्रमुख प्रतिनिधि कपिल राज, पूर्व मुखिया तारा देवी समेत अन्य जन प्रतिनिधियों ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर इसका शुभारंभ किया।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि मधुकरपुर क्षेत्र में लंबे समय से वाटर सप्लायर की मांग थी। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए उच्च गुणवत्ता युक्त माँ तारा वाटर सप्लायर की शुरुआत की गई है। जन प्रतिनिधियों ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के रहिवासियों को अब घर-घर आसानी से फिल्टर पानी उपलब्ध हो सकेगा। मौके पर लील मोहन महतो, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ठाकुर, सुभाष प्रजापति, प्रवीण कुमार, संदीप कुमार, मृत्युंजय मुखर्जी, भागीरथ महतो, प्रवीण कुमार प्रजापति सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply