Advertisement

गौ रक्षकों ने बेरमो बीडीओ को सौंपा गौ सम्मान आह्वान प्रार्थना पत्र

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। गौ सम्मान आह्वान अभियान के निमित्त गौ रक्षकों ने 27 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को प्रार्थना पत्र सौंपा।

जानकारी के अनुसार गौ रक्षकों द्वारा सौंपे गये प्रार्थना पत्र बीडीओ के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री, देश के राष्ट्रपति, राज्य के राज्यपाल और राज्य के मुख्यमंत्री को जाएगा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से भारत सरकार और राज्य सरकार से विनम्र आग्रह किया गया है कि जन-भावनाओं और भारतीय संस्कृति की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की गयी है। इससे न केवल गौवंश के संरक्षण को बल मिलेगा, बल्कि उनके प्रति होने वाली क्रूरता पर भी प्रभावी रोक लग सकेगी।

इस अवसर पर ​गौ रक्षक पंकज पांडेय, ​अर्चना सिंह, ​सजल गांगुली,​ अशोक मिश्रा, नवीन महतो,​ मंचु सिंह,​ शंकर भदानी,​ लक्ष्मण वर्मा,​ संतोष कुमार,​ गोपी डे, संजय ठाकुर, रघुवर प्रसाद, विनय बर्णवाल, ओम शंकर सिंह, सुशांत राईका, दयानंद बर्णवाल, छात्र बहनों में ममता, रेनू ​एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मौके पर गौ रक्षक नवीन कुमार महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि गौ माता हमारी भारतीय संस्कृति, आध्यात्म और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मुख्य धुरी हैं। उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना केवल धार्मिक विषय नहीं, बल्कि जन-जन की आस्था और गौवंश के संरक्षण के लिए एक आवश्यक कदम है। वे प्रशासन के माध्यम से सरकार तक यह मांग पहुँचा रहे हैं कि गौ माता को वह सम्मान दिया जाए, जिसकी वे हकदार हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *