रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार में गौ रक्षा और संरक्षण की मांग को लेकर 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार में गौ रक्षा समिति और सनातन धर्म से जुड़े संगठनों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन पेटरवार के प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपा। इस दौरान दीपचंद प्रसाद, अमर ज्योति बनर्जी सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
इससे पुर्व प्रखंड कार्यालय परिसर में गौ सेवक एकत्रित हुए, जहां गौ पूजा कर आरती की गई। साथ हीं सरकार से गौमाता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की गयी।
इस अवसर पर ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण को बढ़ावा देने की प्रमुख मांगें उठाई गईं। उपस्थित वक्ताओं ने गौवंश पर मंडरा रहे संकट का उल्लेख करते हुए प्रत्येक सनातनी से गौ रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया। उन्होंने समाज से एकजुट होकर गौ संरक्षण के लिए कार्य करने की अपील भी की। इस मौके पर रक्षा समिति और सनातन धर्म से जुड़े संगठनों के सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply