रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल पोंडा मुखिया हारू रजवार के नेतृत्व में 13 अक्टूबर को प्रखंड ने नव पदस्थापित बीडीओ अनिल कुमार से मिला।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने बीडीओ को गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान एक-एक कर सभी मुखिया ने नये बीडीओ को अपना परिचय दिया। इसके बाद पंचायत से संबंधित योजना यथा मनरेगा, 15वें वित्त, पीएम आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं पर चर्चा की गयी।
यहां मुखिया संघ ने बीडीओ से सहयोग की अपेक्षा की। बीडीओ ने भी उपस्थित तमाम मुखिया से सहयोग की अपेक्षा जतायी। बीडीओ ने मुखिया व पंचायत सचिव व रोजगार सेवक के साथ मिलकर योजनाओं को गति देने का कहा।
इस दौरान मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल नव पदस्थापित सीओ सुरेश कुमार सिन्हा से भी मिला और गुलदस्ता देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर आम जनों से जूड़े कार्यों को ससमय पुर्ण कराने का आग्रह किया। वहीं दाखिल-खारिज, भू स्वामित्व प्रमाण पत्र, जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र, आपदा राहत की योजनाओं को ससमय रहिवासियों को उपलब्ध कराने आदि बातों पर चर्चा की।
इस दौरान मुखिया संघ के अध्यक्ष हारू रजवार, अमरेश कुमार महतो, चंद्रशेखर नायक, राजेन्द्र महतो, चंद्रशेखर हेंब्रम, सुमित्रा देवी, बबीता देवी, सरिता देवी, मंजू देवी, गीता देवी आदि मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply