प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत 23 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में पेटरवार के अंचलाधिकारी (सीओ) अशोक कुमार राम द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित पांच उक्तियों की संकल्प को सामूहिक रूप से दुहराया गया।
इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा जारी विकसित भारत शपथ-पत्र में देश को आगामी 2047 तक आत्मनिर्भर व विकसित राष्ट्र बनाने के सपनो को साकार करना, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करना, भारत की एकता को सुदृढ़ करते हुए देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करना, नागरिक होने का कर्तव्य निभाने आदि संकल्प को दुहराया गया।
संकल्प कार्यक्रम के अवसर पर सीओ अशोक कुमार राम, इंडियन बैंक शाखा प्रबंधक सुशील कुमार हांसदा द्वारा मृतका नाज प्रवीण की बीमा राशि की दो लाख का चेक मृतका के पिता मो. यासीन को सौंपी गई।
मौके पर मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पंसस बोबी देवी, उप मुखिया रियाज अहमद, रोजगार सेवक वीरेंद्र कुमार महतो, भाजपा प्रतिनिधि सचिन मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, बैंकसखी सुलेखा कुमारी, वार्ड सदस्य भोला राज, ललित रजवार, शिवकुमार चटर्जी, महिला समूह की कुंती देवी, प्रियंका देवी, शोभा देवी, कल्पना देवी, ग्रामीण रहिवासी अजीत रविदास, निताई रजवार, गौतम पाल, रॉकी कमार, उमाशंकर नायक आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply