Advertisement

अभियान के तहत शत प्रतिशत बच्चों को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण जरूरी-डीसी

एस. पी. सक्सेना/देवघर (झारखंड)। देवघर जिले में चल रहे मिजिल्स रूबेला टीकाकरण अभियान के तहत सभी प्रखंडो में टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि 09 माह से 15 वर्ष तक सभी बच्चों को शत प्रतिशत टीके से आच्छादित किया जा सके।

इसी कड़ी में बच्चों के अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से 20 मई को स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा देवघर जिला उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री की दोनों सुपुत्रियों को मिजिल्स रूबेला का टीका दिया गया।

ज्ञात हो कि देवघर जिला प्रशासन का प्रयास है कि समाज के हर तबके के रहिवासियों को जोड़ते हुए 9 माह से 15 वर्ष तक के शत प्रतिशत बच्चों को मिजिल्स रूबेला का टीका दिया जा सके।

जिसको लेकर पूर्व में ही माइक्रो प्लान तैयार किया गया है, ताकि जिला के सभी साढ़े पांच लाख से अधिक बच्चों को मिजिल्स रूबेला के टीके से आच्छादित किया जा सके।

यहां उपायुक्त भजंत्री ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए शत प्रतिशत बच्चों को मिजिल्स रूबेला टीकाकरण जरूरी है। इस दौरान उपरोक्त के अलावे डीसी सेल से उषा किरण सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *