Advertisement

अनियंत्रित एंबुलेंस ने चहारदीवारी तोड़ तीन को किया घायल

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के बेरमो सीम के पास 14 जून को अनियंत्रित एंबुलेंस ने घर की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस क्रम में वहां खेल रहे तीन बच्चे घायल हो गये।
जानकारी के अनुसार फुसरो कथारा हीरक मार्ग में बेरमो सीम के समीप तेज रफ्तार खाली एंबुलेंस ने स्थानीय निवासी बिजय कुमार के घर के बाहर बनी बाउंड्री में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाउंड्री ध्वस्त हो गया। इस क्रम में चहारदीवारी के बगल में खेल रहे बिजय कुमार के तीन बच्चे घायल हो गए। स्थानीय रहिवासियों ने एंबुलेंस चालक को पकड़ कर आक्रोशित होकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर फुसरो नगर परिषद अध्यक्ष राकेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर चालक को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया। गृहस्वामी बिजय के अनुसार तीन साल पूर्व भी यहां एक हाईवा ने टक्कर मारी थी। इसमें घर के लोग बाल-बाल बच गये थे। बिजय के अनुसार घटना में उसकी 11 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी, 9 वर्षीया अंतरा कुमारी और 6 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार को हल्की चोट लगी है। सभी का इलाज घर पर ही किया जा रहा है। बिजय के अनुसार एंबुलेंस चालक संभवतः नशे में था। उसने तेज गति से गाड़ी चलाते हुए घर की बाउंड्री में टक्कर मार दी। एंबुलेंस और चालक दोनों सुभाष नगर का बताया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *