Advertisement

यूसीडब्ल्यू शाखा सचिव ने सालाना बोनस बढोत्तरी पर जताया हर्ष

बैठक कर संबंधित श्रमिक नेताओं को दी गई बधाई

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कोल कर्मियों को सालाना बोनस मे हुई बढ़ोतरी को लेकर 9 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में कथारा कोल वाशरी मे एटक से संबद्ध यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शाखा सचिव राम विलास रजवार ने की।

उक्त बैठक में सालाना बोनस को ₹ 76500 से बढाकर कर ₹85000 करने को लेकर कामगारों की ओर से हर्ष व्यक्त किया गया। साथ हीं इसके लिए जेबीसीसीआई सदस्य कॉमरेड रमेन्द्र कुमार एवं कॉ लखन लाल माहतो को साधुवाद दी गई।

बैठक में यूसीडब्ल्यूयू कथारा वाशरी शाखा सचिव राम विलास रजवार, मो. मुस्तकीम, अनिल प्रसाद रजवार, कमाल वारसी, सुगन यादव, भीखू लोहार, मो.जिबराल, नागेश्वर गोप, जैनुल, इनायत हुसैन, कैलाश रविदास, मोती रविदास, आलम अंसारी, मोती रजवार, ताजुद्दीन, भुनेश्वर सिंह, निर्मलिया देवी, ललकी देवी, मो. हासिम अंसारी, कयामुद्दीन सहित दर्जनों कामगार साथी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *