Advertisement

खोला गया तेनु डैम का दो रेडियाल गेट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। इस वर्ष मानसून सत्र के शुभारम्भ होने के बाद पहली बार 11 सितंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित डैम के दो रेडियाल गेट को खोला गया।

इस संबंध में विभाग द्वारा बताया गया कि शाम 6 बजे तक दामोदर नदी पर स्थित तेनुघाट जलाशय का पानी लगभग 854.25 फीट बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए जलाशय का दो रेडियल गेट खोला गया है, जबकि जलाशय मे 865 फीट जल संग्रह रखने की क्षमता है। वर्तमान समय मे यहां 852 फीट ही पानी को रखा जाता है। वहीं 882 फीट खतरे की निशानी बताई गई है।

जानकारी के अनुसार तेनु डैम के दो रेडियल गेट खोले जाने के बाद नदी मे पानी का बहाव लगभग 6751.56/191.37 क्यूसेक/क्यूबीक मीटर प्रति सैकेंड हो गया है। प्रशासन द्वारा इस दौरान नदी मे जाने वाले को हिदायत दी गई है कि अपने जानवरों सहित कोई भी व्यक्ति नदी मे न जाये, जिससे कोई नुकसान हो।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *