Advertisement

किरीबुरू थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी भेजे गए जेल

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में किरीबुरु थाना क्षेत्र निवासी मंदबुद्धि नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपियों में 39 वर्षीय सनिका मुन्डारी पिता बचु मुन्डारी एवं 24 वर्षीय समराय सोय पिता जपना बंधु सोय बताया जा रहा है।

बताया जाता है कि दोनों बकल हाटिंग निवासी आरोपी को किरीबुरु पुलिस ने घटना के महज कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट के तहत जेल भेज दिया। घटना के बाबत पीड़िता की मां ने बताया कि वह अपनी बेटी के साथ बीते 5 दिसम्बर को किरीबुरु स्थित साप्ताहिक मंगलाहाट में सब्जी बेच रही थी।

इस दौरान लगभग साढे़ तीन बजे मेरी बेटी हमारे पास से अलग हुई। हम सब्जी बेचने में व्यस्त थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो रहिवासी आये और मेरी बेटी को बाजार से जबरन बड़ाजामदा मार्ग पर सारंडा के घने जंगल में ले गये।

जंगल में दोनों ने मेरी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मेरी बेटी को प्रोस्पेक्टिंग क्षेत्र में छोड़कर भाग गये। महिला के अनुसार घटना के बाद बेटी घर पहुंच कर सारी घटना बताई। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस से की गयी है।

बताया जाता है कि घटना की सूचना के बाद किरीबुरु पुलिस इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का एवं थाना प्रभारी फिलमोन लकड़ा ने रात में ही दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक-JH06C/6871 को भी बरामद किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *