Advertisement

पर्यावरण बचाने हेतु पर्यावरण-मित्र आश्रम के समक्ष वृक्षारोपण

रंजन वर्मा कसमार (बोकारो)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर 14 सितंबर को पर्यावरण-मित्र आश्रम के समक्ष वृक्षारोपण किया गया।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान द्वारा बोकारो के सेक्टर 3 ई स्थित संस्थान के प्रधान कार्यालय पर्यावरण-मित्र आश्रम के समक्ष कई फलदार वृक्षों यथा आंवला, जामुन, कटहल, बेल, मोरिंगा आदि का रोपण किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के महासचिव शशि भूषण ओझा ‘मुकुल’ ने कहा कि पेड़ों से ही हम सबों का जीवन है। वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित रख असमय मौसम परिवर्तन एवं प्राकृतिक आपदाओं की मार से हमें बचाता है। उन्होंने कहा कि वातावरण में बढ़ते कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को वृक्षारोपण के द्वारा ही नियंत्रित किया जा सकता है।

मुकूल ने वृक्षारोपण की आवश्यकता सबों को समझाते हुए कहा कि जब सभी को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन चाहिए तो पेड़ भी सब को लगाना होगा। वर्ना प्रदूषण से अनेक घातक बिमारियों से हमे जूझना होगा। कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ रखने के लिए हमें अपने जीवन में कम से कम दस वृक्ष अवश्य ही लगाने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा कम न होने पाए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शशि भूषण ओझा मुकुल, योगेंद्र सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता, विनोद यादव, सुनील प्रसाद, अभय कुमार गोलू आदि पर्यावरण रक्षक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *