Advertisement

एसआर डीएवी पुंदाग में एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग स्थित एस. आर. डीएवी पब्लिक स्कूल में एक अगस्त को एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने सुपरवाइजरी हेड तंत्रनाथ झा, विजय कुमार व् अन्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। प्राचार्य ने भी अपनी मां के नाम यहां एक पेड़ लगाया।

उक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्राचार्य ने पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। साथ हीं विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर पौधारोपण का संदेश दिया।
मौके पर विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि वे लगाए गए प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास करेंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का निर्माण किया जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *