प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ नेता शशि भूषण के ससुर एवं बोकारो के सेक्टर-6 मालती सिटी रहिवासी स्वर्गीय आनंद सिंह के निधन के उपरांत आयोजित श्राद्धकर्म में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार अमित शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
मौके पर भाजपा नेता कुमार अमित ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य और साहस बनाए रखने की बात कही तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिंह का स्नेह, सरल स्वभाव और सामाजिक व्यवहार सदैव उनके बीच स्मरणीय रहेगा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सिंह का निधन अत्यंत दुःखद है। उनके जाने से परिवार ही नहीं, समाज ने भी एक सम्मानित एवं स्नेही व्यक्तित्व को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उनकी पावन स्मृतियां सदैव हम सभी के हृदय में जीवित रहेंगी। इस अवसर पर आयोजित श्राद्धकर्म में उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने स्वर्गीय आनंद सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा ॐ शांति का सामूहिक उच्चारण किया।
![]()













Leave a Reply