ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में राजकीयकृत मध्य विद्यालय तेनुघाट में एक अगस्त को झारखंड सरकार साइकिल वितरण योजना के तहत विद्यालय की 43 छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही लगभग दो सौ विद्यार्थियों के बीच बैग का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव एवं पंचायत समिति सदस्य अजित कुमार पांडेय मुख्य रूप से उपस्थिति रहे। मुखिया ने छात्राओं को साइकिल सौंपते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थी की शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है। उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

वहीं साइकिल पाकर विद्यालय की छात्राओं के चेहरों पर खुशी की लहर साफ दिखाई दी। छात्राओं ने सरकार और विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब हम सभी को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा होगी। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, शिक्षक कृष्ण कुमार तथा शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष सरोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
![]()













Leave a Reply