प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार थाना क्षेत्र के टांगटोना पंचायत के तेलियाडीह गांव में 30 अप्रैल को आई तेज आंधी-तूफान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि यहां 60 वर्षीय स्थानीय रहिवासी रवि महतो के उपर पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक रवि महतो तेलियाडीह क्रशर के बगल में मवेशी चरा रहे थे। इस दौरान अचानक आयी तेज आंधी-तूफान के दौरान तेलियाडीह में अचानक एक बड़ा पलास का पेड़ देखते देखते धराशायी हो गया। जिसकी चपेट में आने से रवि महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के रहिवासी जब तक उन्हें संभाल पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।
उक्त घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रहिवासी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। साथ हीं पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई। घटनास्थल पर पहुंचकर कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने शव का पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आपदा प्रबंधन के तहत मिलने वाली मुआवजा की अग्रेत्तर कार्रवाई की मांग की है। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
![]()













Leave a Reply