Advertisement

सीसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गयी भावभीनी विदाई

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के लोक भवन के समक्ष स्थित सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस में 30 अप्रैल को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान व आत्मीयता के साथ भावभीनी विदाई दी गयी।

जानकारी के अनुसार सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड मुख्यालय राँची में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अप्रैल माह में मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले 3 कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इसके साथ ही, सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को भी उनके अपने क्षेत्रीय मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ससम्मान विदा किया गया। इस प्रकार सीसीएल मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों से सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई।

समारोह के दौरान सीसीएल मुख्यालय में एक लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव, भावनाएँ एवं स्मृतियाँ साझा की। मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में आई/सी, ईएंडएम मेंटेनेंस विभाग के फोरमैन रामअवतार प्रसाद बरनवाल, ईएंडएम सिविल विभाग के फोरमैन एमडी मुस्तफा एवं ईएंडएम मेंटेनेंस विभाग के सहायक फोरमैन तबरक अंसारी को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (कल्याण) संजय ठाकुर, महाप्रबंधक (पी एंड आईआर) प्रतुल कुमार तथा महाप्रबंधक (एचआरडी) फ़ैयाज़ुल हक़ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की एक नई दिशा की ओर बढ़ने का अवसर है। आप सभी ने अपनी लगन, अनुभव और समर्पण से कंपनी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। हमें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में भी आप अपनी सक्रियता, सकारात्मक सोच और मार्गदर्शन से समाज को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, अधिकारीगण, कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *