एस. पी. सक्सेना/बोकारो। झारखंड अभिभावक संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष महेंद्र राय ने आयप्पा स्कूल बोकारो द्वारा अभिभावकों पर एक्स्ट्रा क्लास के नाम पर अतिरिक्त 12000 हजार राशि लेने का विरोध करते हुए बोकारो जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इससे संबंधित जिलाध्यक्ष द्वारा बीते 28 अप्रैल को क्षेत्र के अभिभावकों की संयुक्त हस्ताक्षरित पत्र का हवाला दिया है।
संघ के बोकारो जिलाध्यक्ष महेन्द्र राय ने 30 अप्रैल को कहा कि झारखंड अभिभावक संघ से आयप्पा स्कूल के अभिभावकों ने अपनी समस्या रखी। अभिभावकों का कहना है कि मासिक शुल्क, लेब शुल्क, भवन शुल्क, बिजली शुल्क, बस शुल्क, ऐनुअल चार्ज अभिभावकों से लिया जा रहा है। अब इस वर्ष से अतिरिक्त एकेडमी ट्रेनिंग कैम्प (एटीसी) के नाम पर 12000 हजार रुपये लिया जा रहा है, जो अभिभावकों पर अनावश्यक बोझ साबित हो रहा है। कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा उक्त शुल्क लेना उचित नही है, जब विभिन्न प्रकार के शुल्क लिया जा रहा है।
संघ के जिलाध्यक्ष राय ने बोकारो जिला उपायुक्त से इस विषय पर हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए विद्यालय प्रबंधन पर एटीसी शुल्क रद्द करने का आदेश जारी करने का आग्रह किया है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े।
![]()













Leave a Reply