ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर अविलंब आरक्षण लागू करे सरकार साहू
राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ बोकारो जिला कमिटी की बैठक 30 अप्रैल को जिला के हद में गोविंदपुर सी पंचायत भवन में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रदेश मीडिया प्रभारी योधन नायक एवं संचालन राजद नेता गुप्तेश्वर सिंह यादव ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने वर्ष 2023 में ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) बिल को सर्वसम्मति से पारित कर दिया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार इसे लागू नहीं कर देश को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। राजद मांग करती है कि मोदी सरकार ओबीसी महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करते हुए अविलंब आरक्षण लागू करे।

बैठक में राजद झारखंड प्रदेश महासचिव ज्ञानेश्वर सिंह यादव, प्रदेश सचिव अनवर आलम, अरुण कुमार यादव, महेन्द्र साव, युनुस अंसारी, रोहित लाल यादव, राॅकी साव, जयनंदन महतो, बिरेन्द्र यादव, बृज मोहन प्रसाद, प्रेम कुमार, उषा देवी, शारदा देवी, अरुणा साहू, रेशमा खातुन, चन्द्रावती देवी, रंजु देवी, मामुनी खान, पुनम देवी, आशा देवी, कुन्ती देवी, धुरपति देवी, साइस्ता प्रवीण, लीला देवी, शबाना प्रवीण, मनोज साव, राजाराम साह, महादेव साव आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply